सबसे पहले आइए आज हम बनाने जा रहे हैं चना दाल का तड़का, जो बिलकुल धाबा स्टाइल और बिहारी स्वाद से भरपूर है।
भारतीय खाने की थाली में चाहे सब्ज़ी हो या न हो, Dal का होना बेहद ज़रूरी माना जाता है। दाल ही भोजन का संतुलन और स्वाद दोनों बढ़ाती है। खासतौर पर तड़के वाली Dal का स्वाद लाजवाब होता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बड़े चाव से खाते हैं।उत्तरी भारत में Dal फ्राई एक बहुत लोकप्रिय व्यंजन है। इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है – कभी उड़द की दाल से, कभी मूंग या मसूर से, और कभी खास स्वाद के लिए चना Dal से।हालाँकि घर पर दाल बनाते समय लाख कोशिशों के बावजूद
ये भी पढ़ें :GST 2.0 का झटका या राहत? जानिए किन गाड़ियों पर मिलेगा फायदा और किन पर बढ़ेगा टैक्स
वह असली धाबा स्टाइल वाला तड़का या अम्मा के हाथ का स्वाद नहीं मिल पाता। परंतु अगर आपको भी धाबा स्टाइल की दाल पसंद है, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है।इस स्वादिष्ट चना Dal तड़का रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले Dal को कुछ मिनटों तक भिगोकर रख दें। इसके बाद केवल 15–20 मिनट में आप आसानी से घर पर ही धाबा जैसी चना दाल बना सकते हैं।
चना दाल तड़का बनाने की सामग्री
1. चना दाल – 150 ग्राम
2. टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए)
3. लहसुन – 5–6 कलियाँ (बारीक कटी या पिसी हुई)
4. अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
5. हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
6. प्याज़ – 1 (बारीक कटा हुआ)
7. देसी घी – 2 बड़े चम्मच
8. धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
9. नमक – स्वादानुसार
10. गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
11. हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
12. हींग – 1/4 छोटा चम्मच
13. जीरा – 1 छोटा चम्मच
14. तेजपत्ता – 1
15. साबुत लाल मिर्च – 1
16. दालचीनी – 2 छोटे टुकड़े
चना दाल तड़का (धाबा स्टाइल) बनाने की विधि
1. दाल पकाना
सबसे पहले चना Dal को अच्छी तरह पानी से धो लें।इसे 4–5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।अब प्रेशर कुकर में भीगी हुई Dal डालें।इसमें 2 कप पानी, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।कुकर का ढक्कन बंद करके गैस पर रखें और तेज़ आंच पर 3–4 सीटी आने तक पकाएँ।सीटी आने के बाद आंच को मध्यम कर दें और Dal को पूरी तरह गलने दें।जब Dal पक जाए तो कुकर से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें।
2. मसाला तैयार करना
एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी गरम करेंइसमें तेजपत्ता डालें और हल्का भून लें।अब बारीक कटा प्याज़, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालें।मसाले को अच्छे से चलाएँ और भूनें।अब कटे हुए टमाटर और थोड़ा नमक डालकर मध्यम आंच पर पकाएँ।टमाटर को तब तक चलाते रहें जब तक वह पूरी तरह गल न जाए और मसाले से तेल अलग न होने लगे।जब मसाला तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें।
3. दाल में मसाला मिलाना
पके हुए मसाले को कुकर में बनी हुई Dal में डालें।अच्छी तरह से मिलाएँ और Dal को धीमी आंच पर 5 मिनट उबाल आने दें।
4. तड़का लगाना
एक तड़का पैन गरम करें और उसमें 2 बड़े चम्मच घी डालें।घी गरम होते ही उसमें 2 छोटे टुकड़े दालचीनी और साबुत लाल मिर्च डालकर भूनें।जब मसाले से खुशबू आने लगे तो तुरंत यह तड़का Dal के ऊपर डाल दें।लीजिए तैयार है – गरमा-गरम धाबा स्टाइल चना Dal तड़का। इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें और मज़ा लीजिए।
1 thought on “अम्मा की स्पेशल रेसिपी – धाबा स्टाइल चना दाल का तड़का: Recipe of Chana Dal”